अबनाः नूरी मालेकी ने एक टीवी कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहा है कि मैं आप लोगों के सामने घोषणा करता हूं कि इस देश की नई सरकार में राजनीतिक प्रक्रिया को गति प्रदान करने के लिए और डाक्टर हैदर अलएबादी के हित में अपने पद से हट रहा हूं।
उन्होंने कहा कि यह निर्णय उन्होंने देश के उच्च हितों की रक्षा के लिए लिया है। आफाक़ टेलिवीज़न चैनल ने कहा कि नूरी मालेकी अपना पद छोड़कर इतिहास के महान पुरुषों से जुड़ गये हैं।
नूरी मालेकी के नेतृत्व में हिज़्बुद्दावा पार्टी ने हैदर अलएबादी के प्रति अपने समर्थन की घोषणा की है और इराक की दूसरी राजनीतिक पार्टियों से मांग की है कि वे भी डाक्टर हैदर अलएबादी का समर्थन करें। अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र संघ ने नूरी मालेकी के निर्णय का स्वागत किया है।
16 अगस्त 2014 - 04:34
समाचार कोड: 631378
नूरी मालेकी ने एक टीवी कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहा है कि मैं आप लोगों के सामने घोषणा करता हूं कि इस देश की नई सरकार में राजनीतिक प्रक्रिया को गति प्रदान करने के लिए और डाक्टर हैदर अलएबादी के हित में अपने पद से हट रहा हूं।